
दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
AajTak
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई. आग तेजी से फैलकर तीन मंजिला इमारत तक पहुंच गई. सूचना पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग में प्लास्टिक का भारी स्टॉक और मशीनें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ. राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि तीन मंजिला पूरी इमारत लपटों में घिर गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आग की दूसरी बड़ी घटना, कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में लगी आग, 3 लोगों की मौत
हालांकि, आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री में रखे लाखों रुपये के सामान को खाक कर दिया. गनीमत रही कि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










