
दिल्ली: द्वारका में हिंसक हुआ होली का जश्न, युवकों के बीच हाथापाई, टैक्सी में तोड़-फोड़
AajTak
विवाद होने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. शुरुआत में उसने कोई शिकायत नहीं की. हालांकि, अगले दिन वह थाने में आया और अपना बयान दर्ज कराया.
दिल्ली के द्वारका में होली का जश्न हिंसा में बद गया. गोयला डेरी स्थित छठ घाट पार्क में होली का जश्न मनाया जा रहा था. इस दौरान हुआ छोटा विवाद हाथापाई में बदल गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राजू कुमार (35) अपने दोस्त राजेश से मिलने के लिए टैक्सी से पार्क गया था. उत्सव के दौरान, होली का कुछ रंग गलती से एक लड़के पर गिर गया, जिससे दोनों में तीखी बहस हो गई.
मामला देखते ही देखते बढ़ गया. स्थिति तब और बिगड़ गई, जब राजू कुमार ने कथित तौर पर लड़के की पिटाई कर दी.
अगले दिन थाने आया युवक
कुछ देर बाद, लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजू कुमार और राजेश पर हमला कर दिया. मारपीट में हमलावरों ने राजू कुमार की टैक्सी में भी तोड़फोड़ की और उसके शीशे तोड़ दिए.
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. शुरुआत में उसने कोई शिकायत नहीं की. हालांकि, अगले दिन वह थाने में आया और अपना बयान दर्ज कराया.
यह भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली के सागरपुर में बदमाशों ने नाबालिगों को चाकू से गोदा, CCTV में कैद हुई वारदात

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










