
दिल्ली: दो नाइजीरियाई नागरिकों की मिली लाश, मौत से पहले पार्टी में हुए थे शामिल
AajTak
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक घर से दो नाइजीरियाई नागरिकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक जोसेफ और चिबिटर्न शनिवार रात पार्टी में शामिल होने डाबड़ी आए थे. पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली थी. शुरुआती जांच में मौत का कारण अत्यधिक नशा माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में रविवार को एक घर से दो नाइजीरियाई नागरिकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान जोसेफ और चिबिटर्न के रूप में हुई है, जो बुराड़ी इलाके में रहते थे. बताया जा रहा है कि दोनों बीती रात बुराड़ी से डाबड़ी आए थे और वहां किसी पार्टी में शामिल हुए थे.
पुलिस को रविवार दोपहर इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई. शुरुआती जांच में दोनों शवों पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशे की वजह से दोनों की मौत हुई होगी. हालांकि, असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
मौके से कोई संदिग्ध वस्तु या हिंसा के संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस ने घर को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पार्टी में कौन-कौन मौजूद था और क्या हुआ था.
डाबड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो इस मौत के पीछे की सच्चाई को उजागर कर सकती है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












