
दिल्ली-देहरादून शताब्दी ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, हर तरफ धुएं का गुबार
AajTak
दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी ट्रेन के एक कोच में आग लग गई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.
दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी ट्रेन के एक कोच में आग लग गई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. शताब्दी ट्रेन के एक कोच सी-5 में आग लगी. इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया है. बताया जा रहा है कि डोईवाला के क़रीब जंगल में आग लगी. ट्रेन का यह कोच हरिद्वार में ही खाली हो जाता है. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि फिलहाल कोच में कोई मौजूद था या नहीं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











