
दिल्ली दंगे के केस में सोनिया-राहुल-प्रियंका गांधी और अनुराग ठाकुर को हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस
AajTak
दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को नोटिस भेज कर पूछा है कि क्यों न इस मामले में पक्षकार के रूप में उनपर मुकदमा चलाया जाए. अदालत ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा है. इसके अलावा अदालत ने ऐसा ही नोटिस केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, बीजेपी सांसद परवेश वर्मा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.
Delhi Riots: दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को नोटिस भेजा है. इसमें पूछा गया है कि क्यों न इस मामले में पक्षकार के रूप में उनपर मुकदमा चलाया जाए. अदालत ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











