
दिल्ली: तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद एक्शन मोड में MCD, बेसमेंट में चल रहे 13 अवैध कोचिंग सेंटर सील
AajTak
आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि MCD ने अवैध कोचिंग और व्यावसायिक संस्थानों को सील करना शुरू कर दिया है. वहीं, MCD के अतिरिक्त आयुक्त तारिक थॉमस ने कहा कि हमने शाम से ही कार्रवाई शुरू कर दी है.
दिल्ली में शनिवार शाम को हुई बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर में RAU'S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से दर्दनाक हादसा हुआ था. बेसमेंट में पानी इतनी तेजी से भरा कि छात्रों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. जलभराव के कारण 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई. अब इस हादसे की जांच चल रही है. पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) एक्शन मोड में आ गया है. MCD ने रविवार को बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे कई कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया. साथ ही, कोचिंग सेंटरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है. एमसीडी के अधिकारी राजेंद्र नगर इलाके में चल रहे कई कोचिंग सेंटरों पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की. मेयर शैली ओबेरॉय ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र नगर में जितने भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं, एमसीडी ने उनकी सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर यह अभियान पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा. देर रात तक 13 कोचिंग सेंटर सील किए गए. मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए रविवार को मैंने एमसीडी के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पूरी दिल्ली में जितने भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रहे हैं और बिल्डिंग बॉयलॉज और नॉर्म्स का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील किया जाए. शैली ओबेरॉय ने कहा कि राजेंद्र नगर में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों की सीलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई कोचिंग सेंटरों को सील भी कर दिया गया है. अब यह मुहिम जहां-जहां जरूरत पड़ेगी, पूरी दिल्ली में चलाई जाएगी, कोई भी कोचिंग सेंटर एमसीडी के नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है, इनमें ये सेंटर्स शामिल हैं.
- IAS गुरुकुल - चहल अकादमी - प्लूटस अकादमी - साई ट्रेडिंग - IAS सेतु - टॉपर्स अकादमी - दैनिक संवाद - सिविल्स डेली IAS - करियर पावर - 99 नोट्स - विद्या गुरु - गाइडेंस IAS - ईजी फॉर IAS'अवैध कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ एक्शन शुरू'
आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि MCD ने अवैध कोचिंग और व्यावसायिक संस्थानों को सील करना शुरू कर दिया है. हम इस कार्रवाई में किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम एक उदाहरण पेश करेंगे, ताकि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं न हों. वहीं, एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त तारिक थॉमस ने कहा कि हमने शाम से ही कार्रवाई शुरू कर दी है. हम आने वाले दिनों में आगे की कार्रवाई करेंगे. हमारी ओर से सर्वे किया जा रहा है. सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया AAP MLA को किया तलब
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है, महिला आयोग ने कहा कि नाले की सफाई के लिए की गई अपीलों की अनदेखी के आरोप चिंताजनक हैं. इस मामले में महिला आयोग ने AAP विधायक दुर्गेश पाठक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. साथ ही ये भी कहा गया है कि अनुपालन न करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



