
दिल्ली : तलाकशुदा महिला का घर में मिला शव, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक
AajTak
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में किराए के घर से 35 साल की एक महिला का शव मिला है. उस पर चाकू से कई वार किए गए हैं. पुलिस ने मृतक की पहचान रेखा रानी के रूप में की है. वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ 15 साल से किराए के घर में रह रही थी.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हत्या का सनसनीखेज मामला आया है. पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र के एक मकान से महिला का शव मिला है. महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम रेखा रानी है. वह तलाकशुदा थी और अपनी 16 साल की बेटी के साथ वह 15 साल से गणेश नगर में किराए के घर में रहती थी. मृतक एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. गुरुवार की सुबह मकान मालिक किसी काम से महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया.
मगर, उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महिला की लाश पड़ी हुई थी. उसके गले और जबड़े पर चाकू से हमला किए जाने के निशान थे.
लिव-इन पार्टनर की तलाश कर रही है पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को हत्या का शक लिव-इन में रह रहे मनप्रीत नाम के युवक पर गया है. मामले में वेस्ट जिले के डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया, "महिला के हत्या के मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है. साथ ही पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है."

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











