
दिल्ली: ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो नकली लाइसेंस के जरिए नशीली दवाएं बना रहे थे और उसे बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों से एक करोड़ का ड्रग्स बरामद किया है जिसके बाद इनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. इसके बाद दिल्ली के बवाना इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया.
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में तीन लोगों को गिरफ्तार कर ड्रग्स के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. यह सिंडिकेट प्रतिबंधित ड्रग्स के निर्माण और उसकी तस्करी में संलिप्त था. पुलिस ने इनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स और अवैध फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त की हैं.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान समालुद्दीन उर्फ सादिक, मोहम्मद गुलजार, सलमान है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.80 लाख अल्प्राजोलम टैबलेट्स और 9,000 बोतल ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप बरामद किए हैं. इसके अलावा, अवैध फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, नकली लेबल और पैकेजिंग सामग्री भी जब्त की गई है.
पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. इसके बाद दिल्ली के बवाना इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया.
समालुद्दीन है सिंडिकेट का मुख्य सरगना
पुलिस के अनुसार, समालुद्दीन, जो इस सिंडिकेट का मुख्य सरगना है उसके पास बी.फार्मा की डिग्री है. उसने सलमान के साथ मिलकर बवाना में अवैध फैक्ट्री स्थापित की थी. इस फैक्ट्री में अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल और कोडीन आधारित सिरप का उत्पादन हो रहा था.
गुलजार, जो एक ग्राफिक्स डिजाइनर है उसने सिंडिकेट के लिए 'अभेशिफा फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग कंपनी' नाम से एक फर्जी फर्म रजिस्टर करवाई थी. उसने अवैध दवाओं के लेबल डिजाइन करने और पैकेजिंग सामग्री छपवाने में मदद की.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









