
दिल्ली: डीजल गाड़ियों पर 1 अक्टूबर से बैन, व्यापारी बोले- दूसरे राज्य में शिफ्ट करना पड़ेगा बिजनेस
AajTak
दिल्ली में सरकार 1 अक्टूबर से डीजल गाड़ियों पर बैन लगाने जा रही है. दिल्ली के व्यापारी सरकार के इस फैसले के खिलाफ सामने आए हैं. उनका कहना है कि इसका सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ेगा. डीजल गाड़ियां बैन होने से ट्रक और दूसरे भारी वाहन नहीं आ पाएंगे. अगर आदेश वापस नहीं हुआ तो हमें दूसरे राज्य में बिजनेस शिफ्ट करना पड़ेगा.
दिल्ली सरकार 1 अक्टूबर से दिल्ली में भारी और मध्यम डीजल गाड़ियों पर बैन लगाने जा रही है. सरकार के इस फैसले के खिलाफ अब व्यापारी सामने आए हैं. उनका कहना है कि इसका सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ेगा. डीजल गाड़ियां बैन होने से ट्रक और दूसरे भारी वाहन नहीं आ पाएंगे. अगर आदेश वापस नहीं हुआ तो हमें दूसरे राज्य में बिजनेस शिफ्ट करना पड़ेगा.
बुधवार को अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने दिल्ली के सभी हिस्सों के व्यापारियों के संगठनों की बैठक बुलाई. इसमें व्यापार जगत से जुड़े करीब 200 नेताओं ने भाग लिया. बैठक में अखिल भारतीय परिवहन कल्याण संघ और दिल्ली परिवहन संघ के नेता भी शामिल हुए.
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि अगर सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है तो दिल्ली के व्यापारियों के पास पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान का रुख करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा. इसके लिए दिल्ली सरकार ही जिम्मेदार होगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











