
दिल्ली: डिलीवरी एजेंट बनकर आया, बुजुर्ग कपल को बनाया बंधक और लूट ले गया जेवर
AajTak
दिल्ली के कालकाजी में लूट की वारदात से सनसनी फैल गई है. यहां एक 35 साल का शख्स डिलीवरी एजेंट बनकर आया, कपल के घर में घुस गया और उन्हें बांधकर घर के पैसे -जेवरात लूट कर फरार हो गया.
दिल्ली के कालकाजी में एक बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर लूटपाट का मामला सामने आया है. यहां एक 35 साल का शख्स डिलीवरी एजेंट बनकर आया, कपल के घर में घुस गया और उन्हें बांधकर लूट को अंजाम दिया. पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 अप्रैल को नेहरू अपार्टमेंट में हुई. आरोपी आशीष पार्सल पहुंचाने के बहाने घर में घुसा और दंपति को अपने कब्जे में लेकर उन्हें चाकू और नकली बंदूक दिखाकर धमकाया. दंपति ने बताया कि उसने घर से 18,000 रुपये नकद और सोने के आभूषण चुरा लिए.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) रवि कुमार सिंह ने एक बयान में कहा,'मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को पकड़ने के लिए दक्षिणपूर्व के विशेष स्टाफ का गठन किया गया. टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी के बारे में अधिक जानकारी जुटाई.'
टीमों ने दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी आशीष की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पेशे से चपरासी आशीष ने यह देखकर डकैती की योजना बनाना कबूल किया कि बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं और उन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने अपनी पहचान छिपाने और उंगलियों के निशान छोड़ने से बचने के लिए दुपट्टा और दस्ताने पहन रखे थे. साथ ही अपनी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी टेप कर लिया था. डीसीपी ने कहा कि जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










