
दिल्ली: डिप्टी सीएम ने दी देशभक्ति की परिभाषा, बोले- विपक्ष दिखावा करके सत्ता पा सकता है लेकिन...
AajTak
दिल्ली विधानसभा में आज केजरीवाल सरकार का देशभक्ति बजट पास हुआ. इस दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने देशभक्ति बजट पर उठे सवालों पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी. उन्होंने न सिर्फ देशभक्ति बजट के मायने समझाए, बल्कि विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला.
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देशभक्ति की परिभाषा देते हुए कहा कि हमारे लिए दिल्ली की तरक्की देशभक्ति है. नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना, बच्चों को अच्छी शिक्षा देना, महिला मोहल्ला क्लीनिक बनाना देशभक्ति है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगा लहराना और तिरंगे के साये में खड़े हर भारतीय को मान-सम्मान देना देशभक्ति है. युवाओं को रोजगार देने, व्यापारियों को व्यापार के मौके देना, जवानों और किसानों को सम्मान देना देशभक्ति है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सदन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष देशभक्ति की झूठी बात करके अन्य राज्यों में सत्ता तक तो पहुंच सकती है, लेकिन गांधी, सुभाष के सपनों तक नहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से दिल्ली एमसीडी में सत्ता में है, लेकिन यह विडंबना है कि दिल्ली एमसीडी विद्यालयों में पढ़ने वाले बहुत से विद्यार्थी अपनी किताबों को भी नहीं पढ़ पाते हैं. ये विपक्ष की मिलावटी देशभक्ति है, जो सेना के जवानों की शहादत पर क्रेडिट लेने के लिए सबसे आगे खड़े होते हैं, लेकिन उन्हें अच्छी सुविधाएं देने में पीछे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











