
दिल्ली: टेम्पो में आगे की सीट पर बैठने को लेकर विवाद...शख्स ने पिता की गोली मारकर की हत्या
AajTak
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे एक टेंपो में आगे की सीट नहीं दी गई थी.
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे एक टेंपो में आगे की सीट नहीं दी गई थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक परिवार ने उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया था.
फिलहाल पुलिस ने दीपक नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल की गई बंदूक व 11 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं. यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे तिमारपुर के एमएस ब्लॉक के पास हुई, जहां गश्त कर रहे कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे. सूत्र ने बताया, "कर्मचारियों ने फुटपाथ पर खून से लथपथ एक व्यक्ति को देखा, जबकि स्थानीय लोग आरोपी से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे."
यह भी पढ़ें: नशे से रोका तो पति बना हैवान, दुपट्टे से पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति और सास गिरफ्तार
पीड़ित की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे. उन्हें एचआरएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्हें बाएं गाल पर लगी थी, जबकि कई अन्य गोली चेहरे पर लगी थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि छह महीने पहले सुरेंद्र सिंह के सीआईएसएफ से रिटायर होने के बाद परिवार उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था.
सूत्र ने बताया कि उन्होंने एक टेम्पो किराए पर लिया और अपना सामान उसमें लोड किया. तभी सुरेंद्र और दीपक के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई कि आगे की सीट पर कौन बैठेगा. पुलिस सूत्र ने बताया कि जब सुरेंद्र ने सामान लोड होने के कारण आगे की सीट पर बैठने पर जोर दिया, तो दीपक आक्रामक हो गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और गोली मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







