
दिल्ली: जेल से आते ही प्रेमिका को मनाने के लिए कर दिया बड़ा कांड, पुलिस ने फिर दबोचा
AajTak
तकरीबन 150 डोजियर की जांच के बाद पुलिस को आरके पुरम के शुभम उर्फ टुन्ना के बारे में पता चला. इसके घर पर छापेमारी में पुलिस को पिछले 15-20 दिनों से उसके घर नहीं लौटने का पता चला. साथ ही ये भी जानकारी मिली कि वो पिछले महीने ही जेल से बेल पर बाहर आया था. पुलिस ने लोकल इन्फॉर्मर को उसके ठिकानों के बारे में पता लगाने के लिए लगाया.
दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में एक मल्टी नेशनल कंपनी के CEO के घर दिन दहाड़े हुई लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात में शामिल 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान आरके पुरम के शुभम उर्फ टुन्ना, निजामुद्दीन के आसिफ उर्फ चेता और जामिया नगर के एमडी. शरीफुल मुल्ला के रूप में हुई है. डीसीपी साउथ वेस्ट, गौरव शर्मा के अनुसार आरोपी शुभम पिछले महीने ही जेल से बाहर आया था. पहले से ही दो बदमाशों पर तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपियों ने 14 दिसंबर को गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि जेल में रहने की वजह से शुभम की गर्ल्ड फ्रेंड नाराज थी जिसे महंगे गिफ्ट देकर खुश करने के लिए उसने लूट की योजना बनाई. इसके लिए उसने आसिफ और शरीफुल को भी अपने प्लान में शामिल किया और लूट को अंजाम दिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











