
दिल्ली: जिस थार के निकलने से टूटा था Rau's IAS का गेट, उसका चालक गिरफ्तार, अब तक 7 लोग अरेस्ट
AajTak
मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में कोचिंग सेंटर बेसमेंट के मालिक और एक व्यक्ति शामिल है, जिसने थार चलाया था और इमारत के गेट को नुकसान पहुंचा है.
दिल्ली (Delhi) के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद हुई मौत के मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अरेस्ट किए गए लोगों में बेसमेंट के मालिक और एक व्यक्ति शामिल है, जिसने वेहिकल (थार) चलाया था और इमारत के गेट को नुकसान पहुंचा है. इन गिरफ्तारियों के साथ, मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की तादाद 7 हो गई है. पुलिस ने कहा कि हम मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
कैसे हुआ था जानलेवा हादसा?
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस (Rau's IAS) कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार शाम को बारिश के बाद पानी भरने से हादसा हो गया. इस दौरान कोचिंग में पढ़ने वाले तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने हादसे की जांच के लिए FIR दर्ज की है और कई टीमें गठित की हैं. पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: RAU's IAS हादसा: छात्रों की मौत मामले पर हाई कोर्ट में एक और अर्जी, कई मुद्दे उठाए
आखिर कोचिंग के बेसमेंट में कैसे भरा पानी?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











