
'दिल्ली जाकर रोने की क्या जरूरत?', शिंदे की अमित शाह से मीटिंग पर उद्धव ठाकरे का तंज
AajTak
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब सत्ता पक्ष के नेता भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने इशारों में मुख्यमंत्री शिंदे पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन में अंदरूनी खींचतान बढ़ रही है.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने हाल ही में प्रदेश की राजनीति को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पहले पैसे की दिक्कत से जूझते विपक्षी सांसद या विधायक शिकायत करते थे, लेकिन अब सत्ता में बैठे नेता भी एक-दूसरे की नसें कसने लगे हैं.
अखबार में छपी एक खबर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “कोई दिल्ली जाकर कह रहा है कि ‘बाबा, मुझे मारा गया है’. आखिर इतनी मजबूरी क्यों? अगर सही गुरु पहले मिल जाता तो ऐसी हालत न होती.”
ठाकरे ने साफ कहा कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन सरकार में अब अंदरूनी झगड़े बढ़ रहे हैं. बिना नाम लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई दिल्ली जाकर शिकायत कर रहा है कि उसे तंग किया जा रहा है.
इसी खींचतान के चलते शिवसेना के मंत्री - शिंदे को छोड़कर - कैबिनेट मीटिंग में नहीं गए. वजह थी बीजेपी द्वारा उनके नेताओं को तोड़ने की कथित कोशिशें. बाद में देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना मंत्रियों की बैठक के बाद तय हुआ कि महायुति के दल एक-दूसरे के नेता नहीं तोड़ेंगे.
बता दें कि प्रदेश में महायुति के बीच चल रही राजनीतिक तनाव को लेकर बुधवार को एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी और शिकायत की थी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है.
‘रेवड़ी’ बनाम ‘फेवर’ की राजनीति

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









