
दिल्ली: छठ घाटों पर राजनीति जारी, AAP विधायक बोले- पूजा पर पॉलिटिक्स न करें बीजेपी वाले
AajTak
संजीव झा ने कहा कि भाजपा नेता मनोज तिवारी पिछले दिनों करावल नगर में साफ सफाई करने पहुंचे थे ताकि छठ पूजा हो सके और मनोज तिवारी के वहां से जाते ही डीएम ने वहां बोर्ड लगा दिया कि यहां छठ पूजा नहीं हो सकती है. अब कहीं भी पूर्वांचली भाजपा के नेता नजर नहीं आ रहे हैं.
दिल्ली में छठ पूजा और यमुना के छठ घाटों को लेकर लगातार राजनीति जारी है. अब आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा कि " 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया था कि दिल्ली के सभी यमुना घाटों पर छठ पूजा होगी. इसके बाद अनुमति के लिए फाइल एलजी को भेजी गई थी. 26 अक्टूबर तक LG द्वारा अनुमति नहीं दी गई. और एलजी ने कहा कि सिर्फ डेजिग्नेटिड घाट पर ही छठ की पूजा होगी. 27 अक्टूबर को हमारी बैठक डिविजनल कमिश्नर और डीएम के साथ हुई, जिसमें तय हुआ कि यमुना नदी के घाट पर छठ पूजा की जाएगी.
'दिल्ली पुलिस भेजकर रोकी जा रही छठ पूजा'
झा ने आगे कहा कि- अब कल छठ पूजा होनी है और यहां यमुना नदी के घाट पर साफ सफाई के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है. लेकिन दिल्ली पुलिस भेजकर यहां छठ पूजा को करने से रोका जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेता मनोज तिवारी पिछले दिनों करावल नगर में साफ सफाई करने पहुंचे थे ताकि छठ पूजा हो सके और मनोज तिवारी के वहां से जाते ही डीएम ने वहां बोर्ड लगा दिया कि यहां छठ पूजा नहीं हो सकती है. अब कहीं भी पूर्वांचली भाजपा के नेता नजर नहीं आ रहे हैं. मनोज तिवारी छठी मैया की पूजा के नाम पर राजनीति ना करें. उन्होंने आगे कहा कि अगर मनोज तिवारी को छठ पूजा की चिंता होती तो वह उपराज्यपाल के पास जाते और यमुना नदी के घाट पर छठ पूजा के लिए अनुमति दिलवाते.
'BJP वालों को छठ के नाम पर गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए'
संजीव झा ने कहा- कल भाजपा वाले और मनोज तिवारी फिर गंदी राजनीति करने के लिए आएंगे. दिल्ली के तमाम पूर्वांचली भाइयों बहनों, छठ आयोजकों से कहना चाहता हूं अगर कोई बीजेपी के नेता किसी भी छठ घाट पर गंदी राजनीति करने आए तो उन्हें वापस लौटा देना. क्योंकि बीजेपी वाले नहीं चाहते कि दिल्ली के पूर्वांचली छठ पूजा मना पाएं. मनोज तिवारी और बीजेपी वालों को छठी मैया के नाम पर गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए.
'भाजपा एजेंट की तरह काम ना करें एलजी'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











