
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लूट करने वाले बांग्लादेशी गिरोह का किया पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार
AajTak
राजधानी दिल्ली में लूट और डकैती की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले बांग्लादेशी गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. क्राइम ब्रांच द्वारा हिरासत में आए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है.
दिल्ली में लूट, डकैती के साथ चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले बांग्लादेशी गिरोह के चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से एक पिस्टल, दो देशी कट्टों के साथ अन्य सामान भी बरामद हुआ है. पूछताछ में इन बदमाशों ने 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने ट्रैप लगाकर इस गिरोह के चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. ये सभी अरुण जेटली पार्क सिरी फोर्ट के पास एकत्र हुए थे. क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि ये खूंखार गैंग दिल्ली, औरंगाबाद, बेंगलुरु समेत अन्य राज्यों में भी वारदात को अंजाम दे चुका है. गिरोह के सभी सदस्य मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं. इनके नाम रफीक लश्कर, मोहम्मद सलीम, अजीजुर रहमान और मोहम्मद रज्जाक बताए गए हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







