
दिल्ली को मिला अपना शिक्षा बोर्ड, DBSE के नाम से हुआ रजिस्ट्रेशन
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस बोर्ड को बनाने का मकसद है कि हमारे बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा की ओर बढ़ें. इस बोर्ड की मूल्यांकन प्रणाली अंतराष्ट्रीय स्तर की होगी. बोर्ड का निर्माण राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से होगा.
दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड मंगलवार को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर भी हो गया. 'दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE)सोसाइटी' के नाम से बोर्ड का रजिस्ट्रेशन किया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक शुरुआत में दिल्ली सरकार के 20-25 सरकारी स्कूलों को दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से जोड़ा जाएगा. 6 मार्च को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को मंजूरी दी गई थी. दिल्ली में 1,000 सरकारी स्कूल है जबकि 1,700 स्कूल प्राइवेट हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











