
दिल्ली को जल संकट से अभी राहत की उम्मीद नहीं, पानी को लेकर हरियाणा से बातचीत रही बेनतीजा
AajTak
दिल्ली सरकार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीष गुप्ता, डीजेबी के सीईओ ए अनबरसु और नोडल सीई जल एसएल मीना ने मंगलवार को हरियाणा सरकार के प्रमुख सचिव (जल संसाधन) के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की. इसका उद्देश्य दिल्ली में बढ़ते जल संकट का समाधान निकालना था.
दिल्ली जल बोर्ड ने अधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि हरियाणा सरकार ने मौजूदा जल संकट के बीच दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने से साफ मना कर दिया है. इस गंभीर जल संकट से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के प्रमुख सचिव (जल संसाधन) के साथ बैठक की. इस बैठक में दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया.
दिल्ली सरकार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीष गुप्ता, डीजेबी के सीईओ ए अनबरसु और नोडल सीई जल एसएल मीना ने मंगलवार को हरियाणा सरकार के प्रमुख सचिव (जल संसाधन) के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की. इसका उद्देश्य दिल्ली में बढ़ते जल संकट का समाधान निकालना था. बैठक के दौरान दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि से कहा कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने भीषण गर्मी की वजह से पैदा हुए जल संकट को कम करने के लिए मिलजुल कर काम करने पर बल दिया है.
उन्होंने दिल्ली के लोगों की परेशानी कम करने के लिए तत्काल सहायता की मांग की और स्थिति सामान्य होने तक यमुना के जल वितरण की चर्चा स्थगित करने का अनुरोध किया. आतिशी ने 15 जून को हरियाणा से मानवीय आधार पर दिल्ली को कुछ अतिरिक्त पानी देने का अनुरोध किया था. अपर यमुना रिवर बोर्ड ने दिल्ली और हरियाणा को द्विपक्षीय बैठक करने और हरियाणा से दिल्ली को कुछ अतिरिक्त पानी देने पर विचार करने की सलाह दी थी.
इस महत्वपूर्ण बैठक में, दिल्ली सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने मानवीय आधार पर हरियाणा सरकार से अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया, ताकि इस भीषण गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी की पानी की समस्या को कम किया जा सके, लेकिन हरियाणा सरकार ने दिल्ली को इस समय अतिरिक्त पानी देने में असमर्थता जताते हुए इनकार कर दिया. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पानी की कमी के कारण अत्यधिक तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले दिल्ली ने कभी ऐसी भीषण गर्मी का अनुभव नहीं किया है. इसलिए जनता की भलाई के लिए हमें तुरंत हरियाणा से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की जरूरत है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







