
दिल्ली: कोरोना से पति की मौत के बाद 791 महिलाएं हुईं बेसहारा, मदद देगी केजरीवाल सरकार
AajTak
दिल्ली महिला आयोग ने कोरोना महामारी में अपने पति को खोने वाली 791 महिलाओं को चिन्हित किया है और रिपोर्ट सौंपी है. सीएम केजरीवाल ने ऐसे सभी परिवारों को सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना की घोषणा की है.
दिल्ली महिला आयोग ने कोरोना महामारी में अपने पति को खोने वाली महिलाओं की एक सूची तैयार की है. यह सूची दिल्ली सरकार को सौंपी गई है, जिससे इन्हें मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना का लाभ मिल सके. आयोग की महिला पंचायत टीम ने जगह-जगह घूमकर 791 महिलाओं को चिन्हित किया है, जिन्हें वित्तीय मदद की जरूरत है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











