
दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम केजरीवाल ने कल बुलाई आपात बैठक
AajTak
यह बैठक कोरोना से निपटने के एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन आदि की समीक्षा के लिए बुलाई गई है. संबंधित विभागों के अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए विस्तृत प्लान के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (2 अप्रैल) को आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है. यह बैठक सीएम आवास पर कल शाम 4 बजे होगी, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौजूद होंगे. यह बैठक कोरोना से निपटने के एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन आदि की समीक्षा के लिए बुलाई गई है. संबंधित विभागों के अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए विस्तृत प्लान के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. बैठक में सीरो सर्वे के साथ वर्तमान में कोरोना केस की मैपिंग आदि की सीएम अरविंद केजरीवाल समीक्षा करेंगे.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










