
दिल्ली कोरोना कर्फ्यू: 23 दिन में 5174 पर FIR, 1 करोड़ से ज्यादा का वसूला जुर्माना
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर ने जहां जमकर कहर बरपाया, तो वहीं नियमों को तोड़ने वालों ने भी खूब हद की. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो लोग कोरोना के डर से बेपरवाह नजर आए.
राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर की चेन तोड़ने के लिए 19 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया. इस दौरान कोरोना कर्फ्यू की गाइडलाइन का पालन करने के लिए जहां लोगों से अपील की गई, तो वहीं पुलिस भी इनका पालन कराने के लिए सड़कों पर नजर आई. इतनी पाबंदी के बाद भी दिल्ली पुलिस ने जमकर चालान किए. 19 अप्रैल से 13 मई तक की हालत दिल्ली में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से लगे कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने कोरोना नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ 5174 एफआईआर दर्ज की हैं. ये सभी एफआईआर 19 अप्रैल से लेकर 13 मई के बीच दर्ज की गई हैं. इसके अलावा पुलिस ने 51878 लोगों का मास्क न पहनने या ठीक से न पहनने की वजह से चालान काटा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक कोरोना की इस लहर के आने के बाद 19 अप्रैल से लेकर 13 मई तक 8223 लोगों का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की वजह से चालान किया गया.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









