
दिल्ली के होटल में मिली युवती की लहूलुहान लाश, चार साल से बुक था कमरा
AajTak
होटल के जिस कमरे में युवती की लाश मिली है वो कमरा बीते चार सालों से कथित तौर पर उसके दोस्त शिवम ने बुक कर रखा था. युवती की लाश खून से लथपथ हालत में मिली है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई है.
राजधानी दिल्ली के साउथ वेस्ट इलाके में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. महिपालपुर इलाके के एक होटल में युवती की लहूलुहान लाश मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम सोनिया बताया जा रहा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











