दिल्ली के स्कूलों में बम की अफवाह पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ऐसी घटनाएं डरावनी
AajTak
वकील अर्पित भार्गव ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की अफवाह का ज़िक्र किया, जिसमें उनका बच्चा भी पढ़ता है. याचिका में कहा कि बम की अफवाह की योजना एक छात्र ने सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई थी.
दिल्ली के स्कूलों में बम की अफवाह का मामला सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुना गया. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाएं डरावनी हैं. दिल्ली HC ने कहा ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए एक कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने निजी स्कूलों के संगठनों को इसमें पक्षकार बनाया और याचिका पर नोटिस जारी किया. हाईकोर्ट मामले में 31 जुलाई को सुनवाई करेगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस, स्कूलों और दिल्ली सरकार से भी जवाब मांगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ऐसी अफवाहों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा है.
बता दें कि वकील अर्पित भार्गव ने दिल्ली हाई कोर्ट में यह याचिका दाखिल की है. याचिका में मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की अफवाह का ज़िक्र किया है जिसमें उनका बच्चा भी पढ़ता है. याचिका में कहा कि बम की अफवाह की योजना एक छात्र ने सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई थी. इससे कितनी अफरातफरी मची.
बता दें कि राजधानी में दिल्ली पब्लिक स्कूल में 26 अप्रैल 2023 में बम होने की धमकी के बाद हंगामा मच गया. मथुरा रोड स्थित डीपीएस में बम की धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस पहुंच गई और स्कूल को खाली कराया गया.
इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली में ही एक स्कूल में बम की धमकी मिली थी. ये धमकी भी ई-मेल के जरिए ही भेजी गई थी. डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र के इंडियन स्कूल में धमकी भरे ईमेल के बाद हंगामा मच गया था और आनन-फानन में पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया था. बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और बम की जांच में जुट गई थी. दिल्ली पुलिस ने बताया था कि इस धमकी का मेल 10 बजकर 49 मिनट पर मिला था.
साल 2022 में भी मिली थी धमकी

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












