
दिल्ली के शास्त्री नगर में ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरी 4 मंजिला इमारत, सामने आया Video
AajTak
दिल्ली के शास्त्री नगर में एक इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभराकर जमींदोज हो गई. बताया जा रहा है कि यह इमारत एमसीडी की ओर से डेंजर घोषित की जा चुकी थी. नोटिस जारी करने से पहले ही इस बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था. आज इमारत गिरने की घटना सुबह के समय हुई. गनीमत रही कि उस समय इमारत के आसपास कोई मौजूद नहीं था.
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ. इमारत गिरने की घटना का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस इमारत को स्थानीय बिल्डर बना रहा था, जिसे एमसीडी ने डेंजर घोषित कर दिया था. जानकारी के अनुसार, यह मामला आज सुबह नॉर्थ दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके का है. सुबह होने की वजह से बहुत कम लोग अपने घरों से निकले थे. कुछ लोग थे, जो गली में मौजूद थे. उन लोगों ने चार मंजिला इमारत में कुछ हलचल देखी तो आसपास से हटने लगे. वहीं कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे.
यहां देखें Video
इस दौरान देखते ही देखते इमारत भरभराकर गिर गई. गली से कुछ महिलाएं गुजर रही थीं, जो तुरंत इमारत के पास से हट गईं. मकान के गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके पर लोग जमा हो गए. आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
मकान गिरने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि स्थानीय बिल्डर इस बिल्डिंग को कुछ महीने पहले से बना रहा था, उसी समय से ये बिल्डिंग झुकी हुई थी.
MCD ने इस बिल्डिंग को पहले ही डेंजर घोषित कर दिया था. नोटिस जारी करने से पहले ही इसे खाली करा लिया गया था. इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया. फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों को खाली करा दिया गया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










