
दिल्ली के लिए फिर आफत बनी बारिश, रातभर बरसात, सुबह भी जलमग्न सड़कें... रेंग-रेंग कर चल रहीं गाड़ियां, स्कूल-कॉलेज बंद
AajTak
एक बार फिर बारिश ने दिल्ली में प्रशासनिक अमले की लापरवाहियों की पोल खोल दी है. बुधवार शाम को शुरू हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सड़कें दरिया बन गई हैं. गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आ रही हैं. आज सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
दिल्ली के लिए बारिश एक बार फिर आफत बनकर सामने आई है. बुधवार शाम से दिल्ली में शुरू हुई बारिश रातभर होती रही, जिसके बाद सरिता विहार, दरियागंज, प्रगति मैदान और आईटीओ सहित दिल्ली के कई इलाके दरिया बन गए. इसका असर गुरुवार सुबह भी नजर आया और आज भी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न नजर आईं. सुबह से ही सड़कों पर पानी के कारण गाड़ियां रेंककर चलती हुई दिखाई दीं. बारिश से हालात खराब होने के चलते आज दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. कुछ कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे.
दिल्ली में देर रात हुई बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गाजीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे. इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए. अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घर ढहने से घायल हुआ शख्स
उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक शख्स मकान ढहने से घायल हो गया. दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने कहा कि रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढह गया. पांच फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं. एक आदमी को मलबे से बचाया गया. अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









