
दिल्ली के युवक का दावा - पहली ही जॉब छोड़ने पर 39 लाख रुपये की मिली हाइक, लोग मांग रहे टिप्स
AajTak
दिल्ली के एक युवक ने दावा किया है कि उसे नौकरी करते हुए सिर्फ एक साल हुआ है और अब उसे जो नई नौकरी का ऑफर मिला है, उसमें सैलरी की बढ़ोतरी 39 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गई है.
एक युवक ने दावा किया है कि उसे सिर्फ एक साल की जॉब के बाद 45 लाख रुपये प्रतिवर्ष सीटीसी वाली वाली जॉब मिल गई है. जबकि, उसकी सैलरी मौजूदा समय में आईबीएम में 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष है.
दिल्ली के इस टेकी को 45 लाख रुपये प्रति वर्ष का ऑफर मिलने के बाद लोग इससे टिप्स मांग रहे हैं. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि सिर्फ एक बार नौकरी बदलने पर सालाना 39.5 लाख रुपये की बढ़ोतरी मिल सकती है.
पहले आईबीएम में करता था जॉब दिल्ली एक युवक जो पहले आईबीएम में काम कर रहे थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह दावा किया है कि उसे 45 लाख रुपये प्रति वर्ष की नौकरी का प्रस्ताव मिला है, जबकि उसने आईबीएम में 5.5 लाख रुपये एनम की सैलरी से अपना कैरियर शुरू किया था.
शख्स के अकल्पनीय दावे से हैरत में हैं लोग एक वर्ष के भीतर वेतन में भारी वृद्धि कोई ऐसी बात नहीं है जो हर रोज सुनने को मिलती है, और यही कारण है कि सॉफ्टवेयर डेवलपर देवेश की एक्स पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि मैंने पिछले साल आईबीएम में अपना फुलटाइम करियर सिर्फ 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष के सीटीसी के साथ शुरू किया था, और अब एक साल के भीतर ही मेरे हाथ में 45 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक की सीटीसी का प्रस्ताव है.
उन्होंने इसे मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से आने वाले किसी व्यक्ति के लिए एक सपना बताते हुए कहा कि मेरे जैसे मीडिल क्लास के व्यक्ति के लिए, यह अभी भी एक सपना है. देवेश की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाल दिया है. इस वजह से देवेश ने और भी पोस्ट शेयर किए. उन्होंने जोर देकर कहा कि शुरुआती करियर के पेशेवरों को उच्च वेतन से ज़्यादा अनुभव पर ध्यान देना चाहिए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











