
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में चल रहा था इवेंट, तभी आपस में भिड़ गया लड़कियों का ग्रुप, जमकर हुई मारपीट
AajTak
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में मारपीट का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां होटल में किसी इवेंट के सिलसिले में लड़कियों का एक ग्रुप पहुंचा था. उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई और मारपीट होने लगी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में लड़कियों का एक ग्रुप किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गया. इस दौरान झगड़े के बाद देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी. मारपीट के दौरान एक लड़की को चोट आई है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के फाइव स्टार होटल में किसी इवेंट के सिलसिले में लड़कियों का ग्रुप पहुंचा था. यहां लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी. इस दौरान बातों बातों में विवाद बढ़ गया. इसके बाद अचानक लड़कियों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. विवाद होता देख मौके पर काफी लोग जमा हो गए.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, केस दर्ज कर शुरू की जांच
लड़कियों के बीच हो रही मारपीट को देख किसी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की. पुलिस टीम ने इस मामले में चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है.
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है. पुलिस का कहना है मामले में कानूनी करवाई जारी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











