
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
AajTak
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पॉजिटिव पाए जाने के बाद कैलाश गहलोत ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.
देश की राजधानी में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. तेजी से बढ़ते संक्रमण के आंकड़ों के बीच आज दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, साथ ही कहा है कि जो लोग बीते दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वे पूरी तरह सतर्कता बरतें. I have tested positive for Covid-19 today. I have home isolated myself. All those who came in contact with me recently please take necessary precautions. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग एहतियात बरतें और अपना टेस्ट करा लें.'
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











