
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
22 जून 2022 को आरोपी ने अपने जन्मदिन पर उसे घर बुलाया था और उस दिन उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाया और तभी से लगातार वह पीड़ित लड़की को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है.
आउटर दिल्ली के निहाल विहार थाना इलाके में एक बार फिर एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक पीड़ित लड़की को उसकी अश्लील वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक का नाम मोहम्मद अमन (19) है. और वह चन्दर विहार इलाके का रहने वाला है.
वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक एक नाबालिग हिंदू लड़की को उसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट कर रहा है. जिसके बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पूछताछ में 17 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बताया कि वह पिछले 3 साल से आरोपी मुस्लिम लड़के अमन और उसके परिवार को जानती है.
आरोपी ने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया था 22 जून 2022 को आरोपी ने अपने जन्मदिन पर उसे घर बुलाया था और उस दिन उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाया और तभी से लगातार वह पीड़ित लड़की को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है.
हिंदू संगठनों का हंगामा ऐसे में निहाल विहार थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) (N) और 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वही जब इस मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो हिंदू संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा भी किया.
हालांकि बाद में पुलिस ने मामले में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







