
दिल्ली के द्वारका में बेटे ने मारी मां को गोली... फिर भी पुलिस केस से बचाने में लग गए माता-पिता
AajTak
दिल्ली के द्वारका में एक शख्स ने अपनी ही मां को गोली मारकर घायल कर दिया. महिला का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है. हैरानी की बात ये है कि बेटे को बचाने के लिए घायल महिला और उसका पति अस्पताल पहुंची पुलिस को ही गुमराह करने की कोशिश करने लगे.
दिल्ली के द्वारका से रिश्तों का शर्मसार करने और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही मां को गोली मारकर घायल कर दिया. महिला का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है.
दरअसल, बीते रविवार की दोपहर एक बजे पीसीआर के पास द्वारका के सेक्टर 23 के अस्पताल से एक कॉल आया. इसनें बताया गया कि धुलसिरास गांव की 52 साल की एक महिला को गोली लगी है.
'मां बाप बोले- कोई अज्ञात मार गया गोली' हैरानी की बात ये है कि बेटे को बचाने के लिए घायल महिला और उसका पति अस्पताल पहुंची पुलिस को ही गुमराह करने की कोशिश करने लगे. बेटे के मोह में वे उसे गुनाह को भुला कर उसे बचाने में ऐड़ी चोटी का जोर लगाने लगे. बेटे को कानून की पकड़ से दूर रखने के लिए उन्होंने पुलिस से कहा कि दरअसल, महिला जब घर का मेन गेट बंद कर रही थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर उसपर गोली चला दी.
आरोपी बेटे पर पहले से 6 मामले दर्ज लेकिन जांच के दौरान, उनके 25 साल के बेटे अभिषेक ने आखिरकार अपनी मां को गोली मारने की बात कबूल कर ली. उस पर पहले से ही गैर इरादतन हत्या की कोशिश, महिलाओं का अपमान करने आदि के 6 मामले दर्ज हैं. उसके पिता एक प्राइवेट सैलरीड मैनेजर हैं और घायल मां एक हाउस वाइफ हैं.
आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद
आरोपी की निशानदेही पर एक पेड़ के पास से आपत्तिजनक हथियार बरामद किया गया. साथ ही खून साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गीला पोछा भी बरामद किया गया. मामले में अधिक जांच जारी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







