
दिल्ली के द्वारका में देह व्यापार के धंधे से 16 वर्षीय लड़की को बचाया गया
AajTak
दिल्ली के द्वारका इलाके से एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार के रैकेट से बचाया गया है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) की संयुक्त छापेमारी में की गई. NGO के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
दिल्ली के द्वारका इलाके से एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार के रैकेट से बचाया गया है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) की संयुक्त छापेमारी में की गई. NGO के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
इस धंधे में कैसे उतरी नाबालिग? NGO की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीड़िता 16 साल की है और उसे करीब एक साल पहले मानव तस्करों द्वारा फंसाया गया था. लड़की ने बताया कि उसकी एक दोस्त ने उसे पैसों की मदद का झांसा दिया और उसे इस गंदे धंधे में धकेल दिया. बाद में जब उसने विरोध किया, तो उसे धमकाया गया कि उसके निजी वीडियो इंटरनेट पर लीक कर दिए जाएंगे.
खुद को ग्राहक बनाकर आरोपी गिरोह पर नजर रखी NGO के सदस्यों ने इस मामले की तह तक जाने के लिए एक महीना तक खुद को ग्राहक बनाकर आरोपी गिरोह पर नजर रखी. सबूत जुटाने के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचित किया. इसके बाद द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा गया, जहां से लड़की को सुरक्षित निकाला गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
बयान के अनुसार, छापेमारी के दौरान फ्लैट से और भी आपत्तिजनक सामग्री मिली है, जिससे अंदेशा है कि यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय था. पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है. हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
लड़की को अब एक सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग और पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है. NGO ने बताया कि वे पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी सहायता भी देंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









