
दिल्ली के दो अस्पतालों में मिले scrub typhus केस, 6 साल का बच्चा भी बीमार
AajTak
दिल्ली के अस्पताल में स्क्रब टाइफस मिलने से अलर्ट है. यहां दो बच्चों में स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए गए हैं, इनमें से एक बच्चे की उम्र 6 साल है.
देश की राजधानी दिल्ली के दो अस्पतालों में स्क्रब टाइफस के केस मिले हैं. दो बच्चों में स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टर अलर्ट पर हैं. ये वायरल पहले ही उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अपना कहर बरपा चुका है. दिल्ली के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय और आकाश हेल्थकेयर में अभी इनका इलाज चल रहा है. चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के डॉक्टर के मुताबिक, जो मरीज आया है, उसका इलाज ओरल मेडिकेशन के जरिए किया जा रहा है. जबकि आकाश हेल्थकेयर में आने वाले बच्चे की उम्र सिर्फ 6 साल ही है. जानकारी के मुताबिक, बच्चे को करीब 2 हफ्ते तक बुखार रहा और बाद में जब ब्लड टेस्ट हुआ तो स्क्रब टाइफस का पता चल पाया. क्या कहते हैं एक्सपर्ट? गुरुग्राम के पारस अस्पताल के डॉ. मनीष मनन के मुताबिक, स्क्रब टाइफस भी आपके शरीर पर एक डेंगू बुखार की तरह ही असर करता है. डॉक्टर के मुताबिक, इसका मोरेलिटी रेट 50 फीसदी तक है और अगर बुखार सही वक्त पर काबू नहीं किया गया, तो बच्चे की मौत भी हो सकती है. PSRI अस्पताल की डॉ. विनिता टंडन के मुताबिक, स्क्रब टाइफस के लक्षण सात से दस दिनों में दिखना शुरू होते हैं. इसमें बुखार, शरीर में दर्द, सिर में दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं. इसके अलावा स्क्रब टाइफस किसी के शरीर को आंतरिक तौर पर नुकसान पहुंचाता है. बता दें कि अभी तक इसके लिए कोई खास दवाई या वैक्सीन नहीं है. लेकिन बच्चों को किसी ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए, जहां गंदगी हो और किसी भी तरह से बीमार होने का खतरा बढ़ता हो.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








