
दिल्ली के जेंडर रेशियो में दिखा सुधार, पिछले साल से बढ़कर 933 हुई दर
AajTak
राजधानी दिल्ली के जेंडर रेशियो में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है. डायरेक्टोरेट ऑफ एकोनॉमिक्स एंड स्टेटिसटिक्स के मुताबिक 2020 में जन्म के दौरान लिंगानुपात दर बढ़कर 933 हो गया है जबकि साल 2019 में ये आंकड़ा 920 था.
दिल्ली में 2020 में जन्म के दौरान लिंगानुपात दर बढ़कर 933 हो गया है. 2019 में ये आंकड़ा 920 था. दिल्ली सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ एकोनॉमिक्स एंड स्टेटिसटिक्स की सालाना रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में साल 2019 की तुलना में 2020 में लिंगानुपात दर में सकारात्मक वृद्धि हुई है. डायरेक्टोरेट ऑफ एकोनॉमिक्स एंड स्टेटिसटिक्स, दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शिशु मृत्यु दर में भी 2019 की तुलना में गिरावट देखने को मिली है. 2019 में शिशु मृत्यु दर प्रति हज़ार 24.19 थी जबकि 2020 में ये घटकर 20.37 रह गई. राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में मातृ मृत्यु दर में भी कमी देखने को मिली है. 2019 में मातृ मृत्यु दर 0.55 थी जो 2020 में घटकर 0.54 प्रति हजार जन्म रह गई.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










