
दिल्ली के गाजीपुर में युवक की हत्या पर भड़का आक्रोश, NH-24 जाम, देखें
AajTak
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक युवक रोहित की गोली मारकर हत्या के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 24 को जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. वर्किंग डे होने के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. देखें...

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











