
दिल्ली के केशवपुरम में दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत, पिता पर हत्या का आरोप
AajTak
दिल्ली के केशवपुरम में इलाके में पिता ने अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिता ने या तो जहर दिया या गला घोंटकर बच्चों की हत्या की है. दोनों बच्चों को बॉडी पर हल्के ज़ख्मों के निशान भी हैं. दोपहर में खुद पिता दोनों बच्चों को स्कूल से लाया था.
दिल्ली के केशवपुरम में दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सामने आया है कि, पिता ने ही अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है. हत्या क्यों की और कैसे की अभी यह सामने नहीं आ सका है. सूत्रों के मुताबिक जहर दिए जाने और गला घोंटकर जान लेने जैसी बातें सामने आ रही हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन दोनों की हत्या कैसी की गई. मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के केशवपुरम में इलाके में पिता ने अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिता ने या तो जहर दिया या गला घोंटकर बच्चों की हत्या की है. दोनों बच्चों को बॉडी पर हल्के ज़ख्मों के निशान भी हैं. दोपहर में खुद पिता दोनों बच्चों को स्कूल से लाया था. इसके बाद शाम 7:00 बजे दोनों बच्चों को जहर दिया है. मृतकों में एक बच्चे की उम्र 11 साल और एक बच्चे की उम्र 13 साल है. पिता ने खुद दोनों बच्चों की हत्या क्यों की, अभी तक इस वारदात को अंजाम देने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
केशवपुरम थाना पुलिस मौके पर मौजूद है. पुलिस और आसपास के लोग दोनों बच्चों को दीपचंद अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को किया मृत घोषित कर दिया है. बच्चों की हत्या कैसी हुई इसका पूरा खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










