
दिल्ली के ओखला से EC ने जब्त किया 2 करोड़ कैश, BMW कार में रखी थी नोटों की गड्डी
AajTak
दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में इलेक्शन कमिशन की टीम ने BMW कार से 2 करोड़ कैश जब्त किया है. पुलिस ने कार में बैठे 2 लोगों को डिटेन कर रुपये जब्त किए हैं. आयकर विभाग के अधिकारी और एसडीएम भी मौके पर हैं.
दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में इलेक्शन कमिशन की टीम ने BMW कार से 2 करोड़ कैश जब्त किया है. पुलिस ने कार में बैठे 2 लोगों को डिटेन कर रुपये जब्त किए हैं. आयकर विभाग के अधिकारी और एसडीएम मौके पर मौजूद हैं. लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो गया है. दो चरणों में 190 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा, जिसमें लोकसभा के 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. देश के अलग-अलग इलाकों से रुपये, शराब जब्त किए जा रहे हैं. इस बार देशभर में 7 फेजों में चुनाव हो रहे हैं. परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. लोकसभा का ये चुनाव 44 दिनों तक चलेगा.
दिल्ली में 25 मई को वोटिंग राजधानी दिल्ली की 7 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है, जो छठे चरण (25 मई) में होगी, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली, दिल्ली पूर्व, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की सीटें शामिल हैं.
कब, कितनी सीटों पर मतदान? फेज 1 में 19 अप्रैल को 21 राज्यों के 102 सीटों पर मतदान हुआ. वहीं फेज 2 में 26 अप्रैल को 12 राज्य के 88 सीटों पर वोटिंग हुई. फेज 3 में 7 मई को 13 राज्य के 94 सीटों पर मतदान होगा. तो वहीं, फेज 4 में 13 मई को 10 राज्य के 96 सीटों पर मतदान होना है. बात करें फेज 5 की तो इस फेज में 20 मई को 8 राज्य के 49 सीटों पर मतदान होगा, जबकि फेज 6 में 25 मई को को 7 राज्य के 57 सीटों पर वोटिंग होगी. फेज 7 में 1 जून को 8 राज्य के 57 सीटों पर मतदान होगा. रिजल्ट 4 जून 2024 को आएंगे. लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










