
दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकार बना रही नई पॉलिसी
AajTak
दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों में जल्द ही रंग-रंगीली शामें और सांस्कृतिक रौनक दिखाई दे सकती है. राजधानी के चुनिंदा स्मारकों में पहली बार बड़े स्तर पर कला, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मंजूरी देने के लिए सरकार एक नई नीति तैयार कर रही है.
दिल्ली सरकार राजधानी के ऐतिहासिक स्मारकों को आम लोगों की संस्कृति और कला से जोड़ने के लिए नई पहल शुरू करने जा रही है. प्रस्तावित नीति के तहत दिल्ली के कई प्रमुख धरोहर स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला प्रदर्शनियों और जन-हित के आयोजनों की अनुमति देने की तैयारी है. सरकार का कहना है कि इस कदम से जहां लोगों को दिल्ली की विरासत से जुड़ने का नया अवसर मिलेगा. वहीं इन स्मारकों के संरक्षण और रखरखाव में भी मदद मिलेगी.
सरकार की इस नीति का उद्देश्य है कि राजधानी की धरोहरों को केवल पर्यटन या ऐतिहासिक स्थलों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें जीवंत सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाए. सरकार ने साफ किया है कि इन स्मारकों पर सिर्फ सांस्कृतिक, कलात्मक और जन-हित से जुड़े कार्यक्रम ही आयोजित होंगे. शादी, निजी पार्टियों या व्यावसायिक मनोरंजन जैसे कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जाएगी, ताकि स्मारकों की ऐतिहासिक गरिमा और संरचना प्रभावित न हो.
सरकार का कहना है कि इस नई पहल से दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकेगा. इसके साथ ही, इन सांस्कृतिक आयोजनों से होने वाली आय का उपयोग स्मारकों के संरक्षण, मरम्मत और रखरखाव में किया जाएगा, जिससे धरोहरों को दीर्घकालिक सुरक्षा मिलेगी. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, योजना अभी शुरुआती चरण में है और सरकार स्थल चयन, आयोजन की प्रकृति और सुरक्षा व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर रही है.
जीएसटी में छूट पर भी विचार
दिल्ली सरकार बुकिंग फीस पर जीएसटी में छूट देने के विकल्प पर भी विचार कर रही है, ताकि अधिक से अधिक सांस्कृतिक संस्थान, कलाकार और ऑर्गेनाइजेशन इन स्मारकों पर कार्यक्रम करने के लिए आगे आएं.
किन स्मारकों पर हो सकते हैं आयोजन?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










