
दिल्ली के एवरेज AQI से ज्यादा क्यों पहुंच रहा कुछ इलाकों का AQI आकड़ा?
AajTak
सीपीसीबी के मुताबिक 28 नवंबर को बारिश के बाद भी पंजाबी बाग इलाके का 24 घंटे का औसत AQI 402 दर्ज हुआ, जो कि 1 दिन पहले 439 ही रहा. वही आईटीओ का AQI 27 नवंबर को 438 दर्ज किया गया तो बारिश के बाद 28 नवंबर को 435 दर्ज हुआ.
सीपीसीबी के मुताबिक 28 नवंबर को बारिश के बाद भी पंजाबी बाग इलाके का 24 घंटे का औसत AQI 402 दर्ज हुआ, जो कि 1 दिन पहले 439 ही रहा. वही आईटीओ का AQI 27 नवंबर को 438 दर्ज किया गया तो बारिश के बाद 28 नवंबर को 435 दर्ज हुआ. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि दिल्ली में अब प्रदूषण का मुख्य कारक प्रदूषण के ‘हॉट स्पॉट’ इलाक़े ही होने लगे हैं. पंजाबी बाग़, वजीरपुर, और ओखला ऐसे हॉट स्पाट हैं जहां पर नवंबर में अधिकतर हवा की क्वालिटी सीवियर ही रही.
यहीं नही बीते एक सप्ताह में दिल्ली के सभी स्टेशन का AQI के आकड़ों पर से पता चला कि इलाक़े जो प्रदूषण के ‘हॉटस्पॉट’ है और जहां प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष प्रबंध की बात की जा रही थी, उनका AQI दिल्ली के ओवरऑल AQI से बहुत ज़्यादा था. बीते दिनों में CPCB के आकड़ों के मुताबिक़ यदि दिल्ली का एवरेज AQI बहुत ख़राब श्रेणी में रहा तो इन हॉटस्पॉट का AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ.
बारिश से प्रदूषण में सुधार तो हुआ लेकिन कई सवाल भी खड़े हो गए. जहां पहले पराली को बड़ा संकट बताया जा रहा था, वहीं बाद में दिवाली में आतिशबाजी प्रदूषण का कारण बनी और अब जब पराली जलाने की घटनाएं कम हो रही है, कृषि के जानकार कहते हैं कि पराली जलाने की घटनाएं कम होती जायेंगी, क्योंकि अब नयी फसल का समय आ गया है, तो वही छठ के बाद त्योहारों का भी दौर ख़त्म हो गया, फिर भी ये प्रदूषण थमने का नाम क्यों नहीं ले रहा. वरिष्ठ पर्यावरणविद डा. राम बूझ ने बताया कि पीक गुजरने का बाद भी प्रदूषण कम नही होने के लिए बहुत से कारक जिम्मेदार हैं.
सबसे खास बात है कि हॉटस्पॉट के आस पास जहां भी खाली जगह हो वहां पर प्लांटिंग और घास लगाकर एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जाए. कुछ ऐसा ही चीन और लंडन ने किया जहां पर एक्यूआई 50 के अंदर ही रहता है.
प्रदूषण को बढ़ाने वाले लोकल कारक
1. रोड ट्रैफिक- दिल्ली का रोड ट्रैफ़िक इसलिए क्योंकि वाहनों का संचालन दिल्ली में बहुत ज़्यादा है, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधनों से ज़्यादा व्यक्तिगत संसाधनों का प्रयोग करते हैं ये एक बड़ा कारण है. पराली के बिना ही दिल्ली एनसीआर गंभीर प्रदूषण की चपेट में है. इसके पीछे वजह दिल्ली का ट्रांसपोर्ट बताया जाता है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दावा किया कि दिल्ली के अंदर गाड़ियों से प्रदूषण 36 प्रतिशत और बायोमास बर्निंग का योगदान 31% है. bs3 पेट्रोल और bs4 डीजल गाड़ियों पर रोक है. डा राम बूझ कहते हैं ऐसे में सरकारों को ज्यादा से ज्यादा इलैक्ट्रिक वाहनों को बेड़े में शामिल करना चाहिए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







