
दिल्ली के इस इलाके में सबसे जहरीली है हवा! AQI 300 के पार...
AajTak
दिल्ली की हवा आज भी कई इलाकों में जहरीली बनी हुई है. राजधानी के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. सबसे अधिक प्रदूषण विवेक विहार में दर्ज किया गया है, आइए जानते हैं, दिल्ली-नोएडा में कितना है AQI?
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई इलाकों में आज भी बहुत खराब बना हुआ है. सुबह के समय कई जगह धुंध का असर भी देखने को मिला है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार सबसे कम एयर क्वालिटी इंडेक्स लोधी रोड पर दर्ज किया गया है, यहां AQI 161 है. इसके बाद सबसे कम AQI आईजीआई एयरपोर्ट (187) और आईएचबीएएस, दिलशाद गार्डन (188) में दर्ज किया गया है.
वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक दूषित हवा विवेक विहार में देखने को मिली है, जहां AQI 333 तक पहुंच गया. इसके साथ ही पूसा में AQI 329, नेहरू नगर 323, आनंद विहार 320 और जहांगीरपुरी 317 AQI दर्ज किया गया है. बता दें, एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानकों के अनुसार 0–50 को अच्छा, 51–100 को संतोषजनक, 101–200 को मध्यम, 201–300 को खराब, 301–400 को बहुत खराब और 401–500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.
नोएडा का AQI सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार नोएडा में भी वायु गुणवत्ता कई इलाकों में खराब श्रेणी में बनी हुई है. सेक्टर-125 में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 302 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. वहीं सेक्टर-62 में AQI 233,सेक्टर-1 में AQI 280 और सेक्टर-116 में AQI 276 दर्ज किया गया है.
जानें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों को AQI

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






