
दिल्ली के इन इलाकों में बस कुछ घंटों में होगी आर्टिफिशियल रेन, क्लाउड सीडिंग का दूसरा सफल ट्रायल
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग का ट्रायल शुरू हो गया है. दिल्ली में दूसरा सफल ट्रायल किया जा चुका है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी कि यह ट्रायल एक सेसना प्लेन के जरिए किया गया.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग का एक और सफल ट्रायल हुआ है. अगले कुछ घंटों में अब बारिश हो सकती है. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी कि यह ट्रायल एक सेसना प्लेन के जरिए किया गया. प्लेन मेरठ से दिल्ली के लिए उड़ा था.
यह क्लाउड सीडिंग खेकड़ा, बुराड़ी, मयूर विहार और अन्य इलाकों में की गई. इस पूरी प्रक्रिया में 8 फ्लेयर का उपयोग किया गया और यह पूरा प्रोसेस लगभग आधे घंटे तक चला.
हल्की बारिश की संभावना
इस ट्रायल के बाद बाहरी दिल्ली के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है. लेकिन यह बादलों में नमी पर निर्भर करता है. फिलहाल नमी कम है, क्योंकि दिल्ली में मौसम विभाग द्वारा अनुमानित तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है. जैसा कि बताया जा रहा है, हवा का रुख उत्तर की ओर है. बादल उत्तर (बाहरी दिल्ली के इलाकों) की ओर बढ़ सकते हैं.
आज ही होगा तीसरा ट्रायल
मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि क्लाउड सीडिंग का तीसरा ट्रायल भी आज ही होगा. ट्रायल के कारण 15 मिनट से 4 घंटे के बीच कभी भी बारिश हो सकती है. सिरसा ने कहा कि अगले कई दिनों तक इसी तरह से शॉर्टी (उड़ान) चलती रहेगी. यह कदम दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







