
दिल्ली के इन इलाकों में कल रहेगा जलसंकट, पहले ही कर लें पानी की व्यवस्था
AajTak
जल बोर्ड ने कहा कि मरम्मत के काम की वजह से पानी की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी. इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्र कर लें. हालांकि अनुरोध पर पानी का टैंकर उपलब्ध होगा.
दिल्ली के कुछ इलाकों में कल जल संकट रहेगा. अगर आप शकूरपुर, पीतमपुरा, मोती नगर, शारदा पुरी, टैगोर गार्डन समेत इन इलाकों में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने नोटिस जारी कर कहा है कि ख्याला फेज-1 में अंडरग्राउंड जलाशयों में मरम्मत के कारण 16 फरवरी की शाम को शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
जल बोर्ड ने कहा कि मरम्मत के काम की वजह से पानी की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी. इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्र कर लें. हालांकि अनुरोध पर पानी का टैंकर उपलब्ध होगा.
जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी, उनमें राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, शकूरपुर, पीतमपुरा, मोती नगर, शारदा पुरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ गांव, तिलक नगर और राजौरी गार्डन शामिल हैं. करम पुरा, सरस्वती गार्डन, हरि नगर, मानसरोवर गार्डन, गणेश नगर, कृष्णा पुरी, सुभाष नगर, चांद नगर और आसपास के इलाकों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











