
दिल्ली के इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश वाला मई महीना, क्या फिर से आने वाले हैं आंधी, तूफान और बारिश?
AajTak
इस हफ्ते के आखिर में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है. एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस अफगानिस्तान के आसपास देखा जा रहा है जो 29 मई से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से अपना असर दिखाएगा. 25 मई की रात को ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी के साथ खूब गदर काटा था.
दिल्ली के लिए इस साल मई का महीना काफी मौसमी हलचल से भरा रहा. एक के बाद एक कई सारी हलचलों ने मौसम को जरूरत से अधिक गर्म नहीं होने दिया तो बारिश के साथ तेज हवाओं ने परेशानी भी बढ़ाई. आंधियों का दौर तो कुछ ऐसा चला कि जमीन से लेकर वायु यातायात तो प्रभावित हुआ ही, अलग अलग घटनाओं में दर्जनों जान भी गई. हर किसी के जेहन में अब यही सवाल है कि क्या आने वाले दिनों में भी भयंकर आंधी और बारिश देखने को मिलेगी या फिर अब राहत जारी रहेगी.
29 मई से फिर एक्टिव होने वाला है एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस
इस हफ्ते के आखिर में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है. एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस अफगानिस्तान के आसपास देखा जा रहा है जो 29 मई से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से अपना असर दिखाएगा.
25 मई की रात को ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी के साथ खूब गदर काटा था. इसलिए दो दिन बाद जब नया सिस्टम आएगा तो उसे भी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने की पूरी संभावना है और राजस्थान के पास एक हीट लो बन रहा है जिसकी वजह से तेज आंधी आ रही है.
दिल्ली के इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश वाला मई
यह महीना पहले ही दिल्ली के इतिहास का सबसे ज्यादा बारिश वाला मई महीना बन चुका है. आने वाले दिनों में अगर और बारिश होती है तो यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा. फिलहाल ये सभी बारिश 'मानसून पूर्व बारिश' की श्रेणी में ही आती हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









