
दिल्ली: कुख्यात गोगी गैंग के 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, रोहिणी कोर्ट शूटआउट से आए थे चर्चा में
AajTak
दिल्ली के रोहिणी की बेगमपुर पुलिस को चारों बदमाशों के इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली थी. पुलिस का कहना है कि ये बदमाश लूट की वारदात करने आए थे. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गोगी गैंग के 4 शातिर बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 सोफिस्टिकेटेड पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट के बाद गोगी गैंग चर्चा में आया था. कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की मौत हो गई थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











