
दिल्ली की हवा सुधारने का हाई-टेक फार्मूला... AI से बदलेगी प्रदूषण नीति, सरकार और IIT कानपुर की बड़ी प्लानिंग
AajTak
दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार AI और डेटा आधारित एक नई, सालभर चलने वाली रणनीति पर काम कर रही है. इसके तहत IIT कानपुर के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं.
दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अब अत्याधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए एक नई, व्यापक और सालभर चलने वाली रणनीति पर काम कर रही है. दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा-ड्रिवन सिस्टम के ज़रिये प्रदूषण को उसके स्रोत पर ही नियंत्रित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर के साथ सहयोग की संभावना तलाश रही है.
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रस्तावित सहयोग का उद्देश्य दिल्ली में प्रदूषण के कारणों की सूक्ष्म स्तर पर पहचान करना और उनके आधार पर लक्षित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है.
इसके लिए हाइपरलोकल सोर्स अपॉर्शनमेंट, सेंसर-आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग और सैटेलाइट डेटा का उपयोग किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट रूप से पता चल सके कि किस इलाके में किस स्रोत से प्रदूषण बढ़ रहा है.
डेटा और विज्ञान के आधार पर लिए जाएंगे फैसले
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली की प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई अब केवल मौसमी अभियानों तक सीमित नहीं रहेगी. सरकार 365 दिनों का ऐसा एक्शन प्लान तैयार कर रही है, जिसमें सभी निर्णय वैज्ञानिक साक्ष्यों, रियल-टाइम डेटा और मापनीय परिणामों के आधार पर लिए जाएंगे. उन्होंने साफ किया कि हर कार्रवाई का असर सीधे हवा की गुणवत्ता में दिखना चाहिए और सरकार इसी लक्ष्य के साथ काम कर रही है.
‘Whole-of-Government’ क्लीन एयर फ्रेमवर्क पर ज़ोर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










