
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, अभी नहीं हटेंगी पाबंदियां
AajTak
दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा में बेहद कम सुधार देखने को मिला है. बारिश के बावजूद AQI 400 के आसपास है. इस वजह से दिल्ली में कुछ पाबंदियां फिलहाल लगी रहेंगी.
दिल्ली-NCR की हवा में मामूली सुधार हुआ है. GRAP-3 को हटा भी लिया गया है लेकिन दिल्ली में अब भी कई पाबंदियां लागू हैं. फिलहाल दिल्ली में ग्रेप-1 तथा ग्रेप-2 के नियम लागू रहेंगे.
बुधवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है. बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अगर हवा की गति कम होगी तो प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है, पाबंदियों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पर्यावरण विभाग द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी संबधित विभागों को आदेश जारी किया है. साथ ही, एंटी डस्ट कैम्पेन टीम, एंटी ओपन बर्निग अभियान टीम, वाहनों का पीयूसी चेकिंग करने वाली टीम को ग्राउंड पर एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हॉट स्पाट पर सभी नियमों का कड़ाई से पालन जारी रखने का आदेश दिया गया है. टीमों को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि अभी प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ग्रैप-1 और ग्रैप 2 के नियम लागू रहेंगे और दिल्ली में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक्यूआई स्तर आगे बढ़कर 'गंभीर' श्रेणी में न आएं.
सड़कों पर पानी का छिड़काव जारी रहेगा
मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रतिदिन चिन्हित सड़कों पर पानी का छिड़काव करने और लगातार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। चिन्हित सड़कों पर 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है. जिसमें से हॉटस्पॉट के लिए 60 मोबाइल एंटी स्मॉग गन तैनात की गयी है. पानी के छिड़काव के लिए 375 वाटर स्प्रिंक्लिंग मशीन लगायी गयी हैं, मैकनिकल स्वीपिंग के लिए 82 मशीन काम कर रही हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









