
दिल्ली की वायरल इंग्लिश टी आंटी, स्पेशल चाय के साथ अंग्रेजी में सुनाती हैं किस्से
AajTak
दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के सामने चाय बेचने वाली 52 साल की ममता का दावा है कि उन्होंने पीएचडी और M.Ed किया हुआ है. वह बहुत सालों से सोशल वर्कर रही हैं. मगर, आज परिस्थितियों के कारण अपना भरण पोषण करने के लिए सोशल वर्क के साथ-साथ एक चाय का स्टॉल भी चल रही हैं. ममता ने इस दुकान को 4 महीने पहले शुरू किया है.
सोशल मीडिया पर आजकल स्ट्रीट वेंडर्स काफी वायरल हो रहे हैं, खासकर चाय बेचने वाले. सड़क किनारे चाय बेच रहे यह छोटे स्ट्रीट वेंडर्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. स्पेशल चाय के साथ-साथ अपनी एक खास स्टोरी के साथ यह चाय वाले सुर्खियों में आ जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला है इंग्लिश टी आंटी के नाम से वायरल हो रही हैं दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के सामने चाय बेचने वाली 52 साल की ममता.
उनका दावा है कि उन्होंने पीएचडी और M.Ed किया हुआ है. वह बहुत सालों से सोशल वर्कर रही हैं. मगर, आज परिस्थितियों के कारण अपना भरण पोषण करने के लिए सोशल वर्क के साथ-साथ एक चाय का स्टॉल भी चल रही हैं. ममता ने इस दुकान को 4 महीने पहले शुरू किया है.
यह भी पढ़ें- Gorakhpur में चाय की दुकान पर अदरक कूटते नजर आए रवि किशन, VIDEO VIRAL
ग्राहक आते गए और जब बात बात में पता चला कि ममता काफी पढ़ी लिखी हैं… इंग्लिश बोलती हैं, तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे. सड़क किनारे गैस के ऊपर रखे हुए दो बर्तन, कुछ पानी की बोतल, थोड़े से प्लास्टिक के गिलास और बहुत सारी उम्मीदों के साथ ममता की यह दुकान और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
चाय की चुस्कियों के साथ लोग सुनते हैं किस्से
मेहनत ही सफलता का रास्ता है. इस बात को मानते हुए इंग्लिश आंटी सुबह 5:00 बजे से लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के बाहर अपनी चाय की दुकान लगती हैं. वह रात 8:00 बजे तक लोगों को चाय पिलाती हैं. चाय के साथ-साथ अपनी कहानियां भी सुनाती हैं. कुछ लोग ममता की दुकान पर कड़क चाय पीने आते हैं, तो कुछ चाय की चुस्की के साथ उनकी कहानी सुनने.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








