
दिल्ली की मानसून तैयारी की खुली पोल, IGI एयरपोर्ट के पास NH8 पर नाले 'गायब', NHAI को नए ड्रेनेज का निर्देश
AajTak
पिछले 20 साल में IGI एयरपोर्ट के आसपास हाईवे और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ, लेकिन पुराने नालों को बचाने या जोड़ने का कोई प्लान नहीं बनाया गया. NHAI ने सड़कें बनाईं, MCD ने अंदरूनी नाले संभाले, एयरपोर्ट ने अपना नेटवर्क देखा और DMRC ने मेट्रो पर काम किया. लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा कि बचा हुआ पानी कहां जाएगा.
IGI एयरपोर्ट के पास NH8 पर बारिश के पानी और घरों के गंदे पानी को निकालने वाले नाले जो पहले इस इलाके को बाढ़ से बचाते थे अब गायब-से हो गए हैं. नगर निगम के रिकॉर्ड्स में उनका कोई ज़िक्र नहीं है और इसके साथ ही दिल्ली की मानसून से लड़ने की तैयारी भी इस अहम कॉरिडोर पर नदारद दिखती है. 25 जून को स्थानीय विधायक कैलाश गहलोत ने महिपालपुर और रंगपुरी के निवासियों की सालों पुरानी शिकायतों के बाद मौके का दौरा किया. इस दौरान पता चला कि NH8 के किनारे बने अहम नाले जो पहले बारिश का पानी सड़क और आसपास के घरों से हटाते थे अब ढूढ़े नहीं मिल रहे.
निरीक्षण में ये भी पाया गया कि NH8 और महिपालपुर के लोकल ड्रेनेज सिस्टम के रास्तों में भ्रम की स्थिति है जिससे पानी की धाराएं आपस में उलझ रही हैं. अब गायब हो चुके नाले की लोकेशन को खोजने के लिए खुदाई का आदेश भी दिया गया है. बीजेपी विधायक ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि NH8 पर कहीं भी बारिश का नाला नहीं है. इससे महिपालपुर चौराहे और आसपास के इलाकों में बारिश का पानी निकल नहीं पाता. मैंने NHAI को कहा है कि तुरंत ड्रेन की योजना बनाएं.
पुराने नाले, नई मुसीबतें
स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बताया कि जो नाला पहले नजफगढ़ ड्रेन से जुड़ा था, अब बाधित हो गया है. हाईवे, एयरपोर्ट का विस्तार और मेट्रो निर्माण की वजह से यह नाला दब गया या गायब हो गया. अब जब निकासी का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है तो गंदा पानी (सीवेज मिला बारिश का पानी) एयरपोर्ट की इंटरनल ड्रेनेज में भरने लगा है और कई बार ये मुख्य सड़कों पर भी फैल जाता है, जिससे अर्बन प्लानिंग एंड सेफ्टीको लेकर नई चिंताएं खड़ी हो गई हैं.
30 साल पुराना नाला, जो अब कहीं नहीं है
ये कोई नई समस्या नहीं है. स्थानीय लोग बताते हैं कि कभी 30–40 साल पहले यहां एक नाला हुआ करता था, जो अब कई बार की सड़क चौड़ीकरण, मेट्रो व एयरपोर्ट निर्माण के चलते गायब हो चुका है. महिपालपुर के एक बुजुर्ग निवास ने बताया कि हमेशा से यहां एक चैनल था. पानी सीधे नजफगढ़ ड्रेन की तरफ बहता था. अब तो पानी उल्टा बहता है और यहीं अटक जाता है. मानसून निरीक्षण से जुड़े अधिकारियों ने भी माना कि पुराना नाला आधा ढंका हुआ है, आधा खो गया है और अब तक किसी भी अपडेटेड नक्शे में ठीक से ट्रैक नहीं किया गया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








