
दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना को कैबिनेट की मंजूरी, ये होंगी शर्तें
AajTak
महिला सम्मान योजना का लाभ शुरुआत में बीपीएल कार्ड धारकों को ही मिलेगा. पहली शर्त यह है कि जिन बीपीएल कार्ड धार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, वह दूसरी कोई और सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होंगी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचीं हैं, उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पर पहुंचे हैं. थोड़ी देर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिलाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं. इससे पहले दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल चुकी है. जेपी नड्डा रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर सकते हैं. BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.
'जब मैंने डीयू में चुनाव लड़ा...'
रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं 1993 से संगठन से जुड़ी हुई हूं, नड्डा जी उन दिनों से हमारे अभिभावक हैं. मैं तीन बहनों और एक भाई के परिवार से हूं, लड़कियों के लिए यह मुश्किल है. जब मैंने डीयू का चुनाव लड़ा, तो मेरी मां ने कहा कि चुनाव लड़कियों के लिए नहीं हैं, लेकिन पिताजी ने मुझे प्रेरित किया. यह मेरी पार्टी है जिसने मेरा साथ दिया. मेरी पार्टी ने मुझे घर से ढूंढा और मुख्यधारा की राजनीति और समाज के लिए काम करने को कहा.
थोड़ी देर में महिलाओं से जुड़े बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. दिल्ली में 'महिला समृद्धि योजना' का कैबिनेट नोट तैयार हो चुका है. महिला सम्मान योजना का लाभ शुरुआत में बीपीएल कार्ड धारकों को ही मिलेगा. पहली शर्त यह है कि जिन बीपीएल कार्ड धार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, वह दूसरी कोई और सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होंगी. रेखा गुप्ता के अलावा, दिल्ली कैबिनेट के मंत्री भी सचिवालय पहुंचे हैं.
क्या होगी पात्रता?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












