
दिल्ली की महिलाओं के खाते में इस तारीख से आने लगेंगे 2500 रुपये, CM बनने जा रहीं रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी. चुनाव के दौरान ही बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक सहायता राशि दी जाएगी.
बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वादे के अनुसार बीजेपी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की राशि कब से देना शुरू करेगी.
रेखा गुप्ता ने कहा कि 2500 रुपये की पहले किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है. हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है. दिल्ली की महिलाओं के खाते में आठ मार्च तक 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे.
बता दें कि आठ मार्च अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी. चुनाव के दौरान ही बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक सहायता राशि दी जाएगी. वहीं, आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में वापसी करने पर वह दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये की राशि देंगे.
बीजेपी ने संकल्प पत्र में कौन-कौन से वादे किए थे?
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनवा के दौरान अपने मेनिफेस्टो में 10 बड़े वादे किए थे. जिनमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने से लेकर गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये देने का वादा भी किया गया था.
इसके अलावा बीजेपी ने गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया था. संकल्प पत्र में यह वादा भी किया गया था कि होली और दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. बीजेपी ने सत्ता में आने पर अटल कैंटीन योजना शुरू करने का वादा किया था. इन कैंटीन से 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का वादा किया गया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







